Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
अपराध
By   V.K Sharma 13/09/2018 :15:13
ज्योतिषाचार्य पर शनि की हुई वक्र दृष्टि रेप के आरोपी बाबा आशु भाई के बारे में नया खुलासा ,आसिफ खान से कैसे बना आशु जी महाराज !
 



 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : बाबाओं की पापलीला में एक नया डर्टी चैप्टर और नाम जुड़ गया है। दिल्ली के बाबा ने तो कमाल ही कर दिया. धर्म और आस्था के नाम पर जो दुकान सजाई वो पूरी की पूरी दुकान ही ढोंग की निकली. लोग खोद आशू महाराज को रहे थे और महाराज में से निकल आया आसिफ खान इस बाबा पर भी रेप जैसा संगीन आरोप लगा है। केस दर्ज होने से पहले तक लोग इस बाबा को महान ज्योतिष और आर्युवेद का जानकार मानते थे। इस ज्योतिष बाबा की कुंडली जब पुलिस ने खोलनी शुरु की तो पता चला कि ये बाबा तो बहुत बड़ा बहरुपिया है। इसने फर्जी नाम रखने के साथ ही लोगों से अपना धर्म छिपाए रखा। मुसलमान होकर ये हिंदू होने का ढोंग करता रहा। इस बाबा का नाम ज्योतिषी आशु भाई गुरुजी है और इसके खिलाफ दिल्ली के हौजखास थाने में रेप का केस दर्ज हुआ है। एक महिला के मुताबिक वो 2008 में बाबा के पास अपनी बेटी का इलाज कराने गयी थी और तभी से बाबा से जुड़ी थी। आरोप है कि बाबा और उसके बेटे ने तो रेप किया ही साथ बाबा के बेटे के दोस्त भी लगातार कई सालों तक रेप करते रहे। बताया जा रहा है कि बाबा के दिल्ली में कई आश्रम हैं और दूर-दराज से लोग उसके यहां आते हैं। आसिफ खान से आशु बाबा बनने की कहानी रोचक है। आसिफ खान 1990 में वजीरपुर के जेजे कॉलोनी में एक साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। उसके बाद वह वहां से दिल्ली के सराय रोहिल्ला एरिया में रहने लगा। और वहां वह ज्योतिषी का काम करने लगा। यहीं से उसकी किस्मत चमकी। फिर किया था देखते ही देखते उनके अनुयायियों की तदाद बहुत बढ़ गई। उसके बाद टीवी चैनलों के संपर्क में आया। टीवी के माध्यम से वह लोगों के लक को सुधारने और बैड लक खत्म करने का काम करने लगा। इससे उसके फोलोअर्स की संख्या दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ने लगी। दिल्ली पुलिस जब महिला के आरोपों की जांच करने के लिए आशू महाराज को खोज रही थी तभी महाराज में से निकल आया आसिफ खान। जी हां। गैंगरेप के इलज़ाम में फंसे जिस आशू महाराज को दिल्ली पुलिस दर-दर ढूंढ़ रही है उसका असली नाम दरअसल आसिफ खान है। आशु भाई उर्फ आसिफ ख़ान करीब 20 साल पहले रोहिनी इलाके में आया था जहां, वो लोगों के सामने खुद को आशु भाई गुरु जी के तौर पर पेश करता था। आशु भाई गुरुजी का असली नाम आसिफ खान है। निर्वाचन आयोग की लिस्ट यही बताती है। वोटर लिस्ट में आसिफ ख़ान का पता रोहिणी सेक्टर 7 के मकान संख्या B-4/77-78 के तौर पर दर्ज है। यही वो पता है जहां मौजूद है आशु भाई गुरु जी, ज्योतिष और हस्त रेखा विशेषज्ञ का आलीशान श्रद्धा आश्रम। आरोप है कि यहां इलाज से लेकर तंत्र-मंत्र तक किया जाता था और इसके लिए आशु भाई गुरुजी उर्फ आसिफ ख़ान लोगों से मोटी रकम भी ऐंठता था। बताया जाता है कि ज्योतिष और आयुर्वेद के नाम पर अरबों की दौलत के मालिक बने आशु भाई उर्फ आसिफ ख़ान के यहां लोगों का हुजूम उमड़ता था लेकिन आजतक रोहिनी सेक्टर 7 के एक भी परिवार ने उससे इलाज या फिर कुंडली दिखवाने की जहमत नहीं उठाई क्योंकि यहां का हर शख्स आशु भाई की असली पहचान यानी आसिफ ख़ान से पूरी तरह वाकिफ था बताया जा रहा है कि आशु भाई उर्फ आसिफ ख़ान के श्रद्धा आश्रम का ताला सूरज उगने से भी पहले करीब 4 बजे ही खुल जाता था और जिस वक्त दिल्ली के लोग गाढ़ी नींद में सो रहे होते थे उसी वक्त आशु भाई लोगों के हाथ देखता था। उनका भविष्य बताता था। बीमारों का जड़ी-बूटी से इलाज करता था लेकिन अब रेप और पॉक्सो एक्ट जैसी संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद उसके श्रद्धा आश्रम के बाहर ताला जड़ा हुआ है।

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv