Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अपराध
By   V.K Sharma 07/09/2018 :22:29
दिल्ली के लालकिले के पास पकड़े गये ISJK के दो आतंकी, स्पेशल सेल ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार !
 


 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार रात परवेज और जमशेद नाम के 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आतंकियों को लाल किले के पास जामा मस्जिद बस स्टॉप से पकड़ा। इस बात की जानकारी शुक्रवार को स्पेशल सेल के डीसीपी ने दी। पुलिस के अनुसार ये दोनों ही आतंकी इस्लामिक स्टेट इन जम्मू कश्मीर (ISJK) से जुड़े हुए हैं। आइएसजेके यह दावा करता है कि वह इस्लामिक स्टेट से ही जुड़ा संगठन है। पुलिस ने बताया कि इन आतंकियों के पास से 2 पिस्टल, 10 कारतूस और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन आतंकियों ने जब्त किए हथियार उत्तर प्रदेश से खरीदे थे। ये आतंकी दिल्ली से कश्मीर जा रहे थे। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों के नाम परवेज राशिद लोन उर्फ शाहिद (24) व जमशेद जहूर पॉल (19) हैं। दोनों जम्मू-कश्मीर के गनोपुरा, शोपियां के रहने वाले हैं। जमशेद के पिता जम्मू-कश्मीर पुलिस से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। छह दिन पहले ही उन्होंने स्थानीय थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जमशेद जम्मू-कश्मीर स्थित एक कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा है। वहीं, स्पेशल सेल के मुताबिक 5 सितंबर 2016 को परवेज का छोटा भाई फिरदौस राशिद लोन उर्फ अबु उमर कुख्यात आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हुआ था। उस पर तीन लाख रुपये का इनाम था। गत वर्ष दिसंबर में हिजबुल मुजाहिद्दीन को छोड़कर वह इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर में शामिल हो गया था। 24 जनवरी को शोपियां में सुरक्षा बलों के हाथों मुठभेड़ में वह मारा गया था। डीएनएस कॉलेज, अमरोहा से 2016 में सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक कर चुका परवेज एमटेक कर रहा है। छोटे भाई फिरदौस के मारे जाने पर वह भी आतंकी बन गया। अमरोहा से पढ़ाई करने के कारण उसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली-एनसीआर के बारे में अच्छी जानकारी है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे आइएसजेके के आमीर आसिफ उर्फ ओमर आइबीएन नजीर व नायब आमीर आदिल ठोकर के निर्देश पर अमरोहा से हथियार लेकर जम्मू जा रहे थे। इनकी योजना दिल्ली में कोई आतंकी घटना को अंजाम देने की नहीं थी।जम्मू-कश्मीर पुलिस को दोनों के बारे में जानकारी दे दी गई है। परवेज इससे पहले भी आसिफ उर्फ ओमर के निर्देश पर अप्रैल में अमरोहा से एक 9 एमएम की पिस्टल जम्मू ले जा चुका है। फिलहाल ये छोटे हथियार इकट्ठा कर रहे थे। बाद में इनकी योजना बड़े व अत्याधुनिक हथियार खरीदने की थी। सेल का कहना है कि इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर का नया आतंकी संगठन है। आतंकी संगठन आइएस से प्रभावित होकर इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर बनाया गया है, जो देश में पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। कश्मीर में आइएस का झंडा लहराकर सुरक्षा बलों पर पथराव करने वाले भटके हुए युवा इसमें शामिल हैं।

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv