Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अपराध
By   V.K Sharma 05/09/2018 :15:17
ऐसी क्या वजह थी के कानपूर के आईपीएस अफसर सुरेंद्र दास ने खा लिया जेहर !
 





कानपूर (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : कानपुर नगर में एसपी पूर्वी पद पर तैनात 2014 बैच के आईपीएस सुरेंद्र दास ने बुधवार तड़के सरकारी आवास में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगडऩे पर स्टाफ ड्यूटी ने अधिकारियों को सूचना देकर उर्सला में भर्ती कराया। एसपी पूर्वी के जहर खाने की सूचना फैलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी हरकत में आए और उन्हें सुबह बुधवार सुबह 6 बजे सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल एसपी सिटी सुरेन्द्र दास की हालत नाजुक बनी हुई है।   सुरेंद्र दास बलिया के भरौली गांव के रहने वाले हैं। इनका परिवार लखनऊ में शिफ्ट है। पुलिस परिजनों के लखनऊ से पहुंचने का इंतजार कर रही है। उनके शरीर में जहर की पुष्टि हुई है। सुरेंद्र दास 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और हाल ही में कानपुर में एसपी पूर्वी पद पर तैनाती हुई है। एडीजी अविनाश चंद्र के मुताबिक  के मुताबिक अभी जीवन बचाने की कोशिश की जा रही है। जरूरी हुआ तो एयरलिफ्ट करेंगे। कामकाज के तनाव जैसी बात सामने नहीं आई है। घटना के पीछे उनके निजी विवाद ही हैं। अन्य कारणों की जांच बाद में होगी। परिवार के आने पर जरूरी हुआ तो एयर एबुंलेंस से दिल्ली ले जाएंगे। ज्वाइनिंग लीव पर दिल्ली गए एसएसपी अनंतदेव कानपुर लौट रहे हैं। वह यहां एसपी पूर्वी के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी कानपुर मेडिकल कॉलेज में ही डॉक्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह यूपी के बलिया के रहने वाले थे सुबह तक काफी उल्टी होने के चलते हालत गंभीर हो गई तो 6 बजे भर्ती कराया गया। मौके पर रीजेंसी अस्पताल जाकर एडीजी अविनाश चंद्र और कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा भी प हुंचे। प्रभारी एसएसपी तथा एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि फूड प्वाइजन है या फिर उन्होंने खाया है। हालत गंभीर होने के नाते पूरा फोकस इलाज पर है। एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि एसपी पूर्वी आउटस्टैंडिंग अफसर है। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक किया है। उनके भाई व परिजन लखनऊ से आ रहे है। अभी उनको गंभीर अवस्था से बाहर निकालना प्राथमिकता है। आईपीएस सुरेंद्र दास की पत्नी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमएस कर रही हैं और जूनियर रेजीडेंट के रूप में भी तैनात हैं। इनकी ससुराल कानपुर के काकादेव में है। घटना की सूचना मिलते ही ससुरालीजन अस्पताल पहुंच गए हैं। रीजेंसी के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट राजेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह 6:00 बजे आईपीएस सुरेंद्र दास को रीजेंसी में एडमिट कराया गया था। उस वक्त इनकी पल्स नहीं मिल रही थी और ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। अभी हालत गंभीर बनी हुई है। अगले कुछ घंटे काफी अहम हैं। बुधवार शाम 4 बजे दोबारा मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।  यदि जरूरी हुआ तो उन्हें दिल्ली या किसी अन्य बड़े अस्पताल शिफ्ट करेंगे। बताते चलें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेश साहनी ने अपने कार्यालय सरकारी हथियार से खुद की कनपटी पर गोली मार ली थी। साहनी 1992 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे।

 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv