मराठा आरक्षण आन्दोलन की आग में सुलग रहे महाराष्ट्र, आंदोलनकारियों ने पुणे में 100 से अधिक गाडिय़ां फूंकी !
नहीं थम रही आरक्षण की आग, आंदोलनकारियों ने पुणे में 100 से अधिक गाडिय़ां फूंकी महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की आग थमने का नाम नही ले रही है, इस आंदोलन में अब तक तीन मौंतें हो चुकी हैं।
मुंबई, (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश
मिश्रा : मराठा आरक्षण की आग में सुलग रहे महाराष्ट्र में सोमवार को
भी तोड़-फोड़ और आगजनी की कई घटनाएं हुई।आंदोलनकारियों ने पुणे में सरकारी बसें
फूंकी और सोलापुर में पुलिस पर पथराव किया। उधर, औरंगाबाद में एक युवक ने ट्रेन के आगे
कूदकर खुदकुशी कर ली। प्रदर्शन के दौरान यहां खुदकुशी का ये तीसरा मामला है।
कांग्रेस ने राज्यपाल विद्यासागर राव से आरक्षण के मसले पर हस्तक्षेप की मांग की
है। आंदोलनकारियों की मांग है कि पिछड़ा वर्ग के तहत मराठा समाज को नौकरियों और
शिक्षा में 16 फीसदी आरक्षण दिया जाए।पुणे में उपद्रवियों ने
जमकर उत्पात मचाया और सौ से अधिक वाहनों में आग लगा दी और एक व्यक्ति ने आत्महत्या
भी कर ली। आंदोलनकारियों ने अब जेल भरो आंदोलन की चेतावनी भी दी है।पिछले सप्ताह शुरू हुए इस आंदोलन में अब तक तीन
मौतें हो चुकी है। महाराष्ट्र में पुणे से 40 किमी दूर चाकन कस्बे में
सोमवार को मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने पथराव किया और कुछ सरकारी बसों और निजी
वाहनों में आग लगा दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पथराव में कुछ
पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ मराठा संगठनों ने चाकन इलाके में बंद का आह्वान किया
था। पुणे के चाकन इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। गौरतलब है
कि सरकारी नौकरियों तथा शिक्षण संस्थाओं में 16 फीसदी आरक्षण की मांग को
लेकर चालू आंदोलन के ताजा दौर में पिछले एक सप्ताह में तीन लोग खुदकुशी कर चुके
हैं। राज्य में करीब 30 फीसदी आबादी वाला मराठा समुदाय राज्य की राजनीति में खासा
दबदबा रखता है। समुदाय के लोगों ने आरक्षण समेत कई अन्य मांगों के समर्थन में पहले
भी मूक मोर्चा निकाला था। लेकिन अब यह आंदोलन हिंसक होता जा रहा है।इस बीच, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल
विद्यासागर राव से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल से अनुरोध
किया है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप करें और राज्य सरकार को निर्देश दें कि वो
मराठाओं को 16 फीसद आरक्षण देने के मामले में थोड़ी तेजी दिखाएं।वहीं, शिवसेना भी इस मामले पर लगातार दबाव बना रही है। शिवसेना
विधायकों की आज सीएम फडणवीस के साथ शाम को बैठक है। इससे पहले शिवसेना ने मराठा
आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।