Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
खेल
By   V.K Sharma 16/05/2018 :17:26
शशांक मनोहर दोबारा बने आईसीसी चेयरमैन
 
दुबई : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( आईसीसी ) का फिर से स्वतंत्र चेयरमैन चुना गया है. उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिये निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

मनोहर को 2016 में पहली बार आईसीसी का स्वतंत्र चेयरमैन चुना गया था और अब निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद वह अगले दो साल तक इस पद पर बने रहेंगे. चुनाव प्रक्रिया के अनुसार आईसीसी निदेशकों में से प्रत्येक को एक उम्मीद्वार को नामित करने की अनुमति होती है। उम्मीदवार वर्तमान या पूर्व आईसीसी निदेशक होना चाहिए. जिस नामित को दो या इससे अधिक निदेशकों का समर्थन मिलता है वह चुनाव लडऩे के योग्य माना जाता है. लेकिन मनोहर के मामले में वह नामित किये जाने वाले अकेले उम्मीद्वार थे और चुनाव प्रक्रिया को देख रहे ऑडिट कमेटी के चेयरमैन एडवर्ड क्विनलैन ने प्रक्रिया पूर्ण होने और मनोहर के सफल उम्मीद्वार होने की घोषणा की। मनोहर का दूसरे कार्यकाल के लिये चुना जाना पिछले महीने कोलकाता में आईसीसी की तिमाही बैठक में ही तय हो गया था क्योंकि उनकी उम्मीद्वारी का किसी ने विरोध नहीं किया था. पिछले दो वर्षों में मनोहर ने खेल में कई महत्वपूर्ण सुधार किये. उन्होंने 2014 के प्रस्ताव को पलट दिया था। संशोधित शासन ढांचा लागू किया जिसमें आईसीसी की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक की नियुक्ति भी शामिल है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv