Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अन्तरराष्ट्रीय
By   V.K Sharma 01/03/2021 :23:43
हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ
 


स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत की संरचना को पूरा किया जा सकता है--डॉ सुरेंद्र कुमार


पूर्वी दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड)अंतरराष्ट्रीय संगठन हमारा परिवार की पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से बाबरपुर स्थित पूजा भवन में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ ,जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय शोध कर रही सुश्री प्रज्ञा सिंह  और संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ सुरेन्द कुमार  ,पूर्वी दिल्ली के इकाई प्रमुख मनीष त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ,मुख्य वक्ता सुश्री प्रज्ञा सिंह ने आत्म निर्भर भारत  योजना का विस्तार से व्याख्या करते हुए कहा कि पीएम मोदी का 'आत्मनिर्भर भारत अभियान', राष्ट्र वादी एवम महत्वकांक्षी परियोजना है जिसका उद्देश्य सिर्फ़ कोविड-19 महामारी के दुष्प्रभावों से लड़ना नहीं, बल्कि भविष्य के भारत का पुनर्निर्माण करना है "अब एक नई प्राणशक्ति, नई संकल्पशक्ति के साथ हमें आगे बढ़ना है."भारत में 'स्वदेशी' एक विचार के रूप में देखा जाता है, जो भारत की संरक्षणवादी अर्थव्यवस्था का आर्थिक मॉडल रहा और राष्ट्रवादी तबक़ा इस विचार की वकालत भी करता रहा है प्रज्ञा सिंह ने लोगो से आवाहन करते हुए कहा कि कोरोना वायरस कोविड 19 के प्रकोप से उपजी वैश्विक परिस्थितियों के बीच यदि किसी चीज की सबसे बड़ी कमी महसूस की गई तो वह है लोकल प्रोडक्ट्स की। क्योंकि अचानक यातायात के थम जाने से ग्लोबल विलेज के अरमान बिखर गए। शुक्र है कि नेतृत्व नरेंद्र मोदी जैसे फौरी निर्णय लेने वाले नेता के हाथ में है, जिससे देश एक बहुत बड़ी नीतिगत त्रासदी से उबरते हुए लोकल, वोकल, ग्लोबल की थ्योरी पर कदमताल भरने लगा। यह सबकुछ अनायास नहीं हुआ, बल्कि टीम मोदी के वृहद और व्यापक सोच का नतीजा है जो आने वाले महीनों में जब फर्राटे भरेगा, तो दुनिया जान जाएगी कि आत्मनिर्भर भारत योजना में ही मानवता का कल्याण निहित है। देर सबेर शेष दुनिया भी इसी रास्ते पर चलेगी और चीनी उत्पाद पर खुद की निर्भरता को कमतर करेगी।
इसी कड़ी में संस्था के संस्थापक डॉ सुरेन्द जी ने स्वदेशी का महत्व समझाते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओँ को अपनाने से देश आत्मनिर्भर बनेगा स्वदेशी की भावना से ही राष्ट्र भावना का निर्माण होता है 
पूर्वी दिल्ली इकाई के सह प्रमुख  वी के शर्मा द्वारा मंच संचालन करते हुए कहा कि आज देश के हर व्यक्ति को संकल्प लेना होगा ही हम भविष्य में स्वदेशी वस्तुओं का ही प्रयोग करेंगे और देश को आत्म निर्भर बनायेगे  
कार्यक्रम में आये सभी लोगो का धन्यवाद करते हुए पूर्वी दिल्ली इकाई प्रमुख मनीष त्रिवेदी ने सभी से हमारा परिवार से जुड़ने की अपील की साथ ही कार्यक्रम में आये सभी लोगो को तुलसी सेवा मिशन द्वारा तुसली के पौधे वितरित किये गए , कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध  सैकड़ो लोगो सहित दिल्ली प्रान्त के प्रमुख विजय मित्तल , समाजसेवी अशोक मित्तल ,ललित शर्मा, श्रीमती पूनम शर्मा , श्रीमती मंजू त्रिवेदी, मनीष कासना, संजीव भारद्वाज, श्रीमती भगवती देवी, रवि कौशिक, विजय शर्मा, नीलम चौधरी, नीलम गुप्ता, नीलम नेगी, सुमन शर्मा, दिनेश शुक्ला, मुकेश जी ,गुलशन आहूजा, ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv