Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
रोजगार
By   V.K Sharma 13/07/2018 :15:15
राजस्थान सरकार ने निकाली 2985 पदों पर भर्ती, 12वीं पास छात्रो के लिए सुनेहरा अवसर !
 
स्टेनोग्राफर पद, लाइब्रेरियन पद और लैब असिस्टेंट के पदों पर सरकारी नौकरी की भर्ती !

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) :  राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड / राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड  ने स्टेनोग्राफर पद, लाइब्रेरियन पद और लैब असिस्टेंट के पदों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे है इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थिओं का 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इन सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम आयु सीमा पदों के अनुसार तय की गई है. आवेदन करने से पहले जरूरी है आप जिस पद के लिए आवेदन कर रहे है उस नौकरी के बारें में पूरी जानकारी ले ताकि अप्लाई करते समय किसी भी तरह की कोई गलती ना हो. हम आपको यहाँ पर पदों के हिसाब से जानकारी प्रदान करा रहे है तथा साथ में बोर्ड द्वारा जारी नौकरी का विज्ञापन लिंक भी उपलब्ध करवा रहे है. उस लिंक पर जा कर आप नौकरी की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते है

 

स्टेनोग्राफर पद : स्टेनोग्राफर के पदों की कुल संख्या 1085 है तथा उम्मीदवार 12 जुलाई 2018 से लेकर 10 अगस्त 2018 के बीच कभी भी आवेदन कर सकते है. उमीदवार की आयु 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. उम्मीदवार का 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. परीक्षा शुल्क श्रेणी के हिसाब से अलग अलग निर्धारित किया गया है. जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी आपको निचे दिए गए लिंक में मिल जाएगी. इस पद के लिए वेतन पे मेट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर दिया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन द्वारा ही की जाएगी. नौकरी की अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

 

लाइब्रेरियन पद : लाइब्रेरियन पद पर 700 भर्तियां होगी, यानि की कुल सात सौ अभ्यर्थिओं का चयन होगा. TSP के लिए 215 पद निर्धारित किये गए है तथा Non-TSP के लिए 485 पद निर्धारित किये गए है. अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष से काम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. इच्छुक भ्यर्थिओं को 27 जुलाई 2018 से पहले आवेदन करना होगा. 12वीं पास अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते है. लाइब्रेरियन पद पर वेतन पे मेट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर दिया जाएगा. इस पद की विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

 

लैब असिस्टेंट : लैब असिस्टेंट के पदों की कुल संख्या 1200 है. इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. अगर आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पुरे कर चूका हो और 40 वर्ष से अधिक आयु न हो तभी अभ्यर्थी इस पद के लिए योग्य मन जाएगा. लैब असिस्टेंट के इस पद पर वेतन पे मेट्रिक्स लेवल-8 के हिसाब से ही दिया जाएगा. इस पद के लिए आप 13 जुलाई 2018 के बाद आवेदन नहीं कर सकते. तो जल्द से जल्द आवेदन करें. नौकरी की अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv