Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राजनीति
By   V.K Sharma 04/05/2019 :00:23
कांग्रेस प्रत्याशी मकसूदन त्रिपाठी ने पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क
 



कांग्रेस प्रत्याशी ने जनता को न्याय दिलाने की बात कही 


जनपद गोरखपुर

भटहट गोरखपुर------

कांग्रेस प्रत्याशी अधिवक्ता मकसूदन त्रिपाठी ने पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के भटहट कस्बा, सहित आस पास के पढोस के दर्जनों गांव में जनसंपर्क करके विकास के मुद्दे पर अपने पक्ष में वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा मुद्दा सिर्फ पीडीत को न्याय दिलाना है. चाहे कचहरी में पीडीत को न्याय दिलाएं चाहे सांसद तक जाकर न्याय दिलाऐं.

लोकसभा बांसगाव से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज होने की बात पर जब पत्रकारों ने गोरखपुर के कांग्रेस प्रत्याशी मकसूदन त्रिपाठी से उनकी राय पुछा तो उन्होंने कहा कि बांसगांव के प्रत्याशी का जो पर्चा खारिज हुआ वो गलत हुआ. उन्होंने ने सीधे योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुऐ कहा कि योगी सरकार सबका पर्चा खारिज करा दिया है. 37 कंडीडेट में सें 27 का पर्चा खारिज करा दिया. और भाजपा के प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुऐ बोले की उनका जो प्रत्याशी है कहीं आठ पास लिखता है तो कही इण्ट पास लिखता है तो कही आनर्स डिग्री लिखा है. और जब वोथ लिया जाता है कि मै भारत राष्ट्र की रक्षा और इसके लिए अपनी जान निछावर करुगा. इस सपथ पत्र पर उन्होंने हस्ताक्षर ही नही किया है. इसके लिए चुनाव आयोग के पास चैलेंज किया गया है आयोग इसकी सुनवाई कर रहा है. उसका ही पर्चा खारिज होने वाला है जो यहां का प्रत्याशी है. 

जब पत्रकारों ने विपक्ष के धुरंधर प्रत्याशी से संबंधित प्रशन पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझसे ज्यादा यहां कौन धुरंधर है कचहरी में 40 वर्षो से जनता की सेवा कर रहा हूं. जिसको आईजी, डीआईजी, कमिश्नर, एसएसपी, के वहां से न्याया नही मिला है तो मै उसको कचहरी से न्याय दिलाया हूँ। आज मै सडक पर उतरा हूँ, तो सिर्फ जनता के लिए. मेरे से ज्यादा यहां कौन धुरंधर है. और जो लोग यहा पर बाहर से आये है कोई मुम्बई कोई पूना से आया है. मैने उनसे पूछा आप कौन कौन से विधानसभा में चुनाव लड़ रहे है. उसे पांच विधानसभाओं तथा पांच आदमीयों के नाम बता दिजिए और किस गांव के धरती पर उनका पहला कदम पड़ा है उस गांव का नाम बता दिजिए. चुप हो गये. तो किस बात के लिए वे धुरंधर हुऐं. मैं जनता के बीच रहने वाला हूँ, जनता के बीच रहूंगा. इस लोक सभा सदर का प्रत्याशी बना हूँ। मुझको कौन नही जानता. हर गांव में हमारे लोग है और सब हमको जानते.
जीतन सिंह ब्लाक अध्यक्ष, जिला सचिव डाअमरनाथ सिंह, पिन्टू गुप्ता, जितेंद्र पाडेय, दिलदार हुसैन, पण्डित प्रवीण त्रिपाठी, अमरजीत यादव, महाजन निषाद, शंकर राजभर, बांके सिंह, अनवर अली, रामबेलास मौर्य निर्मला पासवान, हदीश, संजय सिंह, राजाराम, जगलाल यादव आदि।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv