भाजपा ने शनिवार रात में जारी की पांचवी लिस्ट, किया 48 प्रत्याशियों के नामो का एलान !
नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड)आकाश मिश्रा : लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा नेता और केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने शनिवार को पांचवीं लीस्ट में 48 और उम्मीदवारों की घोषणा की। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। मध्य प्रदेश में ज्यादातर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी ने उमा भारती को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया है। पार्टी महासचिव जेपी नड्डा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने अभी तक 285 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है और जल्द ही अगली सूची भी जारी कर दी जाएगी। परेश रावल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे
मध्य प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार : मुरैना- नरेंद्र सिंह तोमर, रीवा से जनार्दन मिश्रा, जबलपुर से राकेश सिंह, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार खटीक, दामोह से प्रह्लाद पटेल, सतना से गणेश सिंह, सिधी से रीती पाठक, शहडोल से हिमाद्रि सिंह, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, होशंगाबाद से राव उदय प्रताप सिंह, भींड से संध्या राय, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, खांडवा से नंदकुमार सिंह चौहान, बेतुल से दुर्गादास उईके को टिकट दिया गया है।
झारखंड के उम्मीदवार : राजमहल से हेमालाल मुर्मू, दुम्का से सुनील सोरेने, गोड्डा से निषिकांत दुबे, धनबाद से पशुपति नाथ सिंह, जमशेदपुर से विद्युत वरूण महतो, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलूवा, कुंती से अर्जुन मुंडा, लोहारदगा से सुंदर शाह भागवत, पलामू से विष्णु गया राम, हजारीबाग से जयंत सिन्हा।
गुजरात से उम्मीदवार : कच्छ से विनोद चावड़ा, साबरकाटा दीपसिंह राठौड़, अहमदाबाद पश्चिम से किरीट सोलंकी, सुरेंद्रनगर से महेंद्र मुंजपारा, राजकोट से मोहन कुंदरिया, जामनगर से पूनमबेन मैडम, अमरेली से नारनभाई कछाड़िया, भावनगर से भरतबेन शियाल, खेड़ा से देवसिंह चौहान, दाहोद से जशवंतसिंह भाभोर, वडोदरा से रंजनबेन भट्ट, भरुच से मनसुखभाई वसावा, बारडोली से प्रभुभाई वसावा, नवसारी से सीआर पाटिल, वलसाड से केसी पटेल
हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवार : कांगड़ा से किशन कपूर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप
कर्नाटक की मांड्या सीट पर पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार सुमनलता का समर्थन करने का फैसला किया है जबकि कोलार सीट पर एस मुनिस्वामी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने गोवा और गुजरात विधानसभा के उप चुनाव के लिए भी अपने नामों की घोषणा की है।