Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राजनीति
By   V.K Sharma 23/03/2019 :15:15
बिहार / पटना साहिब से शत्रुघ्न का टिकट कटा, उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ठोकेंगे चुनावी ताल !
 


 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : लोकसभा चुनाव 2014 को लेकर सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर जोर पकड़ चुका है। बिहार में एनडीए की लोकसभा सीटों पर गठबंधन के 39 उम्मीदवारों का शनिवार को ऐलान कर दिया। खगड़िया सीट से लोजपा उम्मीदवार का ऐलान बाद में किया जाएगा। पटना साहिब सीट से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को उनकी सीट नवादा की बजाय बेगूसराय से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही तय दिख रहा है कि भाजपा में शत्रुघ्न सिन्हा की पारी का अंत हो गया है। लंबे वक्त से शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना रहे थे। उन्होंने हर मंच से पीएम मोदी को घेरा। इशारों इशारों में चौकीदार चोर है नारे का भी समर्थन किया। कई बार उन्होंने पार्टी को खुद पर कार्रवाई करने की भी चुनौती दी। पिछले कुछ महीनों से शत्रुघ्न के तेवरों को देखकर ही तय हो गया था कि इस बार भाजपा उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है। दूसरे दलों से उनकी बातचीत भी चल रही थी। कभी वह कांग्रेस के नजदीक नजर आते तो कभी राजद के करीब। बीच-बीच में उनके आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की खबरें भी उड़ती रहीं। इन दोनों में से वह किस पार्टी में शामिल होंगे ये पटना साहिब सीट से ही तय होगा। जिस पार्टी के खाते में ये सीट जाएगी सिन्हा उसी पार्टी में शामिल होंगे। वह कई बार कह चुके हैं कि अगर मैं चुनाव लड़ूंगा तो सिर्फ पटना साहिब से ही। भाजपा में दरकिनार किए जाने के बाद अब तय है कि वह कांग्रेस या राजद में से किसी एक पार्टी में जाएंगे। बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। कांग्रेस के खाते में नौ और राजद के खाते में 20 सीटें आई हैं। उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा को पांच, हम और वीआईपी को तीन-तीन सीटें मिली हैं।

 

          2014 में 22 सीट जीतने वाली भाजपा इस बार 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के कारण सतीश चंद्र दुबे, बीरेंद्र कुमार चौधरी, जनक राम, ओमप्रकाश यादव, हरि मांझी की जीती हुई पांच सीटें सहयोगी दलों के खाते में चली गई हैं।

          नवादा से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह को बेगूसराय से टिकट मिला है। 2014 में यहां से भाजपा के भोला सिंह जीते थे। नवादा सीट भी भाजपा ने सहयोगी लोजपा को दे दी है।

          अपनी जीती 16 सीटों के अलावा भाजपा अररिया से भी चुनाव लड़ रही है। पिछली बार यह सीट      राजद के तस्लीमुद्दीन ने जीती थी। उनके निधन के बाद उनके बेटे इस सीट पर उपचुनाव जीते थे।

          हुकुमदेव नारायण यादव की जगह उनके बेटे अशोक यादव को मधुबनी से टिकट दिया गया है। अशोक पूर्व विधायक हैं।

          भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले कीर्ति आजाद की जगह गोपालजी ठाकुर को दरभंगा से टिकट दिया गया है।

बिहार एनडीए की सूची : राज्य में कुल 40 सीटें, 39 सीटों पर नाम तय

सीट

एनडीए उम्मीदवार

2014 में कौन जीता

वाल्मीकि नगर

वैधनाथ प्रसाद महतो (जदयू)

भाजपा

पश्चिम चंपारण

डॉ. संजय जयसवाल (भाजपा)

भाजपा

पूर्वी चंपारण

राधामोहन सिंह (भाजपा)

भाजपा

शिवहर

रमादेवी (भाजपा)

भाजपा

सीतामढ़ी

डॉ वरुण कुमार (जदयू)

रालोसपा

मधुबनी

अशोक कुमार यादव (भाजपा)

भाजपा

झंझारपुर

रामप्रीत मंडल (जदयू)

भाजपा

सुपौल

दिलेश्वर कमैत (जदयू)

कांग्रेस

अररिया

प्रदीप सिंह (भाजपा)

राजद

किशनगंज

महमूद अशरफ (जदयू)

कांग्रेस

कटिहार

दुलालचंद (जदयू)

राकांपा

पूर्णिया

संतोष कुमार कुशवाहा (जदयू)

जदयू

मधेपुरा

दिनेश चंद्र यादव (जदयू)

राजद

दरभंगा

गोपालजी ठाकुर (भाजपा)

भाजपा

मुजफ्फरपुर

अजय निषाद (भाजपा)

भाजपा

वैशाली

वीणा देवी (लोजपा)

लोजपा

गोपालगंज

आलोक कुमार सुमन (जदयू)

भाजपा

सिवान

कविता सिंह (जदयू)

भाजपा

महाराजगंज

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा)

भाजपा

V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv