चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज देश बचाने के लिए ये गठबंधन जरूरी है । भाजपा से देश को बचाना जरूरी है। जिस भाजपा ने धर्म के नाम पर देश को बांटा है उससे बचाना जरूरी है ।
जिस भाजपा ने हरियाणा को जाति के नाम पर बांटा है उससे हरियाणा बचाना जरूरी है। देश जब बोर्डर पर जाने की तैयारी में था तब भाजपा बूथ पर जा रही थी, इसलिए देश को बचाना जरूरी है। शहीदों की चिता भी ठंडी नही हुई थी तब भाजपा रैली कर रही थी 7 सेना पर राजनीति करने वाली भाजपा से देश को बचाना जरूरी है 7जब देश सेना के साथ खड़ा था तब भाजपा नेता सेना की वर्दी पहने राजनीति कर रहे थे ऐसे लोगों से देश को बचाना जरूरी।7 भाजपा पार्टी देश में धर्म-जाति के नाम से राजनीति कर रही है। देश और समाज को
बाँटने का काम करती है ऐसी भाजपा से देश को बचाना जरूरी है 7 भाजपा देश के लिए हानिकारक है। भाजपा ने हरियाणा का तो पूरी तरह से सत्यानाश कर दिया है जातिवाद का जहर घोल कर। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी सरकार है 7 मोदी जी बताये कि
कहाँ है 2 करोड़ नौकरियां ? कहाँ है 15 लाख ?कहाँ है अच्छे दिन ? किसान , जवान , कर्मचारी , व्यापारी , मजदूर सभी वर्ग भाजपा से परेशान है 7 आज पुरे देश को मोदी-शाह की जोड़ी से बचाना जरूरी है।