Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
अध्यात्म
By   V.K Sharma 22/08/2018 :13:58
पी.एम मोदी ने सौंपे प्रदेश अध्यक्षों को कलश, भाजपा पूरे देश में निकालेगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कलश यात्रा,
 

 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को 7 दिन हो चुके हैं. उनके निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा निकालने जा रही है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सभी राज्यों के पार्टी प्रदेश अध्यक्षों को अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश सौंपा। अस्थि कलश यात्रा के साथ ही पूरे देश में श्रद्धांजलि सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसे राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है भाजपा की ओर जारी बयान में कहा गया है कि अस्थि कलश यात्रा के माध्यम से आम लोगों को अपने प्रिय नेता को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का मौका मिलेगा। इसके लिए पार्टी के सभी राज्य इकाई को विस्तृत योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। बुधवार को अस्थि कलश लेकर सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में जाएंगे। इसके बाद वहां राजधानी के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा और श्रद्धाजलि सभाओं के बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को संबंधित राज्यों की पवित्र नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। भाजपा चाहती है कि जिस तरह से अटल बिहारी वाजपेयी के विचारधाओं से परे जाकर सर्वमान्य नेता थे, उसी तरह पूरे देश में उन्हें याद किया जाए। इसके लिए सोमवार को ही दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी पार्टियों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इससे पहले, अटलजी की अस्थियां 19 दिसंबर को हरिद्वार में प्रवाहित की गईं थीं. उनकी दत्तक बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य ने अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया था. इस मौके पर अटलजी की नातिन नम्रता, अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. बीजेपी के प्रवक्ता भूपेंद्र यादव ने बताया था कि अटलजी की अस्थियों को देश की 100 नदियों में प्रवाहित किया जाएगा. इसके अलावा, 20 दिनों तक देश के सभी राज्यों में प्रार्थना सभाएं रखी जाएंगी. दिल्ली में 20 अगस्त को इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रार्थना सभा रखी गई थी. 23 अगस्त को लखनऊ में इसका आयोजन होगा. अटलजी की अंतिम यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी हेडक्वार्टर से स्मृति स्थल तक पांच किलोमीटर पैदल चले थे. उनके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ बीजेपी नेता भी साथ-साथ पैदल चले

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv