Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 11/10/2020 :11:34
दलितों पर राजनीति करती आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सरकार - आदेश गुप्ता
 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता हफ्ते भर पहले दूसरे राज्यों में जाकर दलित के नाम पर राजनीति कर रहे थे, कैंडल मार्च निकाल रहे थे लेकिन आज इस मुद्दे पर मौन हैं, क्योंकि वह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं केजरीवाल तो खुद को दिल्ली का बेटा कहते हैं लेकिन दिल्ली के एक दलित बेटे की मृत्यु उनके परिजनों से स्वंय मिलकर संवेदना प्रकट करने भी नहीं आए। इस घटना से पूरी दिल्ली दुखी है लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल अभी तक मौन धारण किए हुए हैं कांग्रेस के नेता जो मृतक राहुल के घर से 10 किलोमीटर की दूरी पर हैं लेकिन संवेदना प्रकट करने नहीं आए, लेकिन यहां से 600 किलोमीटर दूर राजनीति करने जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता जी ने आज आदर्श नगर में मृतक राहुल के परिवार से मिलकर संवेदनाएं प्रकट की और परिवार को न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया। दिल्ली सरकार से मेरी यह मांग है कि मृतक के परिजनों को अति शीघ्र ही 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो और जल्द से जल्द दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।

इस दुख की घड़ी में दिल्ली भाजपा मृतक राहुल के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है-प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv