Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 23/09/2020 :21:26
रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन 11 सिंतबर को हुए थे कोरोना पॉजिटिव !
 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। अंगड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। कर्नाटक के बेलगाम से सांसद सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। अंगड़ी ने लिखा था, ''आज मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं। डॉक्टरों से सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोरोना के कोई भी लक्षण आने पर टेस्ट करवाएं।''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''श्री सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जिनकी प्रशंसा होती थी। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।''केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दिनों कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके अलावा, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान आदि भी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv