Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
स्वास्थ्य
By   V.K Sharma 22/05/2018 :12:14
फास्ट फूड खाने से बिगड़ सकता है हार्मोन का संतुलन
 
अगर आप आए दिन बाहर खाना खाते हैं तो अब सावधान हो जाइए क्योंकि इससे ना केवल मोटापे का खतरा बढ़ताहै बल्कि हार्मोन का संतुलन भी बिगड़ सकता है। एक अध्ययन में आगाह किया गया है कि जो किशोर बहुत ज्यादा फास्ट फूड खाते हैं तो अनजाने में ही उनके शरीर में हानिकारक रसायन प्रवेश करते हैं जिससे उनके हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है।

फास्ट फूड खाने से बिगड़ सकता है हार्मोन का संतुलन

 

न्यूज़ ग्राउंड (नई दिल्ली ) आकाश मिश्रा : अगर आप आए दिन बाहर खाना खाते हैं तो अब सावधान हो जाइए क्योंकि इससे ना केवल मोटापे का खतरा बढ़ताहै बल्कि हार्मोन का संतुलन भी बिगड़ सकता है। एक अध्ययन में आगाह किया गया है कि जो किशोर बहुत ज्यादा फास्ट फूड खाते हैं तो अनजाने में ही उनके शरीर में हानिकारक रसायन प्रवेश करते हैं जिससे उनके हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है। खाद्य पैकेजिंग और प्रसंस्करण सामग्री में इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों के समूह फेथेलेट मनुष्यों में हार्मोन का संतुलन बिगाड़ते हैं और इनसे स्वास्थ्य संबंधी बहुत समस्याएं होती हैं। एनवायरमेंट इंटरनेशनल पत्रिका में प्रकाशित शोध में घर के खाने का आनंद उठाने वाले और बाहर खाना खाने वाले लोगों पर अध्ययन किया गया है। अमेरिका में जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी की जूलिया वर्शाव्स्की ने कहा, ‘गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरों पर हार्मोन को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों का ज्यादा बुरा असर पड़ता है इसलिए बाहर जाकर खाना खाने की उनकी आदतों पर लगाम लगाने के रास्ते तलाशना महत्वपूर्ण हैं। शोध के अनुसार, रेस्त्रां में ज्यादा जाने वाले और फास्टफूड का सेवन अधिक करने वाले लोगों में घर का बना खाना खाने वाले लोगों के मुकाबले फेथेलेट का स्तर करीब 35 फीसदी अधिक पाया गया।

 

 

 

 

 



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv