अगर आपकी आँखों से भी आता है पानी या फिर अचानक से धुंधला दिखने लगे तो करे यह एक्सरसाइज नियमित रूप से मिलेगा अच्छा लाभ !
दिन भर कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करना पड़ता है हो तो आँखों पर बुरा प्रभाव पढता है ऐसे में अच्छी खासी आँखों पर भी चस्मा चढ़ जाता है इसके अलावा आज कल बहुत कम उम्र के बच्चो में भी नज़र कमज़ोर होने की समस्या देखि जा रही है
नई दिल्ली ( न्यूज़ ग्राउंड ) आकाश मिश्रा : दिन भर कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करना पड़ता है
हो तो आँखों पर बुरा प्रभाव पढता है ऐसे में अच्छी खासी आँखों पर भी चस्मा चढ़
जाता है इसके अलावा आज कल बहुत कम उम्र के बच्चो में भी नज़र कमज़ोर होने की समस्या
देखि जा रही है लगातार टीवी देखना या फिर विडियो गेम खेलना या फिर हमेशा मोबाइल का
उपयोग करने की वजह से कम उम्र में उन बच्चो के चश्मा लग जाता है ऐसे में आँखों में
विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए योग वा कुछ एक्सरसाइज कर सकते है जिसे आँखों
की स्वस्थता बनी रहे अगर आप
भी इस तरह ककसीसमयासे
नजातपाने
केउपाय
तलाश रहे हतो
आप इन आसनएक्सरसाइजका
नियमित रूप से प्रयास किजए।आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज : आंखे सबसे अनमोल हैं, इससे हम दुनिया के खूबसूरत रंगों को देख सकते
हैं। बढ़ती उम्र, शारीरिक कमजोरी या फिर अपनी कुछ गलतियों के कारण आंखों की रोशनी कम होनी शुरू
हो जाती है। आंखें कमजोर होने से देखने में परेशानी होती है और एक बार अगर यह
परेशानी आनी शुरू हो जाए तो बढ़ती ही जाती है। यहां तक की चश्मा लगाने का नौबत आ
जाती है। इससे बचने के लिए विटामिन ए युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत
जरूरी है। इसके अलावा कुछ एक्सरसाइज से भी आंखों का रोशनी बढ़ाई जा सकती है। आइए
जानें आंखों के लिए कुछ आसान योग और एक्सरसाइज।
1. पलके झपकाएं : कंप्यूटर पर लगातार 7-8 घंटे काम करने से आंखों की रोशनी पर
इसका असर पड़ता है। इससे हम सामान्य की बजाए कम आंखें झपकते हैं, जिससे ड्रायनेस बढ़ती है और आंखों पर स्ट्रैस भी
पड़ता है। काम से कुछ समय निकाल कर दिन में 3-4 बार कम से कम 3-4 सेकंड के लिए
पलकें झपकाएं। इससे आंखें फ्रेश हो जाएगी।
2.गोल-गोल घुमाएं आंखें : आंखों की
रोशनी बढ़ाने के लिए यह आसान और असरदार एक्सरसाइज है। आंखों को पहले 10 बार
क्लॉकवाइज और 10 बार एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। इससे फर्क दिखाई देने लगेगा।
3. आंखों को दें आराम : काम करके थक गए हैं तो कुछ देर के लिए कुर्सी पर आराम
से बैठें, सिर पीछे की ओर करें और आंखें बंद कर लें। इसी
पोजीशन में 3 मिनट के लिए रहें। यह एक्सरसाइज दिन में एक बार करें।
4. जूम इन जूम आउट : पलथी लगाकर आराम से बैठ जाएं और अपने हाथ चेहरे के सामने
फैलाएं। मुट्ठी बंद कर लें और अंगूठे को ऊपर की तरफ रखें। अंगूठे पर पूरी तरह से
फोकस करें और धीरे-धीरे हाथ को चेहरे के पास लाएं। नजडर लगातार इसी पर टिकाई रखें।
धीरे-धीरे इसे दूर ले जाएं। इसी तरह जूम इन जूम आउट एक्सरसाइज करें।