Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 27/06/2020 :10.05
गोरखपुर को मिली सौगात, चार जुलाई से लखनऊ के लिए शुरू होगी उड़ान...
 
गोरखपुर को मिली सौगात, चार जुलाई से लखनऊ के लिए शुरू होगी उड़ान...

गोरखपुर को मिली सौगात, चार जुलाई  से लखनऊ के लिए शुरू होगी उड़ान...

न्यूज़ ग्राउंड/गोरखपुर
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सेवा के रूप में गोरखपुर को बड़ी सौगात दी है। क्षेत्रीय उड़ान के तहत एयर इंडिया की गोरखपुर से लखनऊ के लिए विमान सेवा चार जुलाई से शुरू हो रही है। इस सेवा के शुरू हो जाने से गोरखपुर से लखनऊ यात्रा करने वाले सैकड़ों लोगों को फायदा होगा। दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एटीआर रोजाना लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगी। अब गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, प्रयागराज और कोलकता समेत आठ फ्लाइट हो जाएंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार दिल्ली से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एलायंस एयर ही लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगी। दिल्ली से यह फ्लाइट दिन में 12 बजे उड़ान भरकर दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यही फ्लाइट 2.30 बजे उड़ान भरकर 3.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और फिर 4.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर आएगी। एक घंटे के अंतराल के बाद फिर वही फ्लाइट 5.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इसी के साथ अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की तीन फ्लाइट, हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक फ्लाइट, मुंबई की स्पाइस जेट की एक फ्लाइट तथा लखनऊ की एयर इंडिया की एक फ्लाइट समेत कुल आठ फ्लाइट हो जाएगी।

एक साथ 72 यात्री भर सकेंगे उड़ान
गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए 72 यात्री एक साथ उड़ान भर सकेंगे। यह सेवा लखनऊ से एक ही दिन में लौटने वालों के लिए मुफीद होगा। सुबह इंटरसिटी से लखनऊ 11 बजे तक पहुंचकर कोई भी व्यक्ति अपना काम निपटा कर साढ़े तीन बजे लखनऊ से गोरखपुर की फ्लाइट पकड़ सकता है।

2500 रुपये होगा किराया
क्षेत्रीय उड़ान स्कीम के तहत लखनऊ का किराया 2500 रुपये निर्धारित रहेगा। दरअसल उड्डयन मंत्रालय ने जब क्षेत्रीय उड़ानों का एलान किया था तो किराया 2500 रुपये घंटे तय किया था।





गोरखपुर से लखनऊ प्रस्थान 2:30 बजे दोपहर



लखनऊ से गोरखपुर आगमन 4:30 बजे शाम



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv