Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 25/06/2020 :23:16
खुशखबरी:- कोरोनॉ की दवा का भारत मे उत्पादन शुरू, हैदराबाद की कंपनी हेटरो ने भारत में तैयार किए 20 हजार इंजेक्‍शन
 
Corona medicine update: इन 5 राज्‍यों को सबसे पहले भेजी गई कोरोना की दवा कोविड-19 के इलाज में इस्‍तेमाल हो रही दवा Remdesivir के जेनेरिक वर्जन की 20,000 वायल पांच राज्‍यों में भेज दी गई हैं। इस इंजेक्‍शन का नाम COVIFOR रखा गया है।


 
हैदराबाद की कंपनी हेटरो ने भारत में तैयार किए 20 हजार इंजेक्‍शन
दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र समेत पांच राज्‍यों में भेजी गईं दवाएं,
100 मिलीग्राम वायल की कीमत 5,400 रुपये रखी गई
तीन-चार हफ्तों में एक लाख वायल तैयार करने का टारगेट

नई दिल्‍ली 
कोरोना वायरस की जेनेरिक दवा (Coronavirus generic medicine) पांच राज्‍यों को भेज दी गई है। हैदराबाद में बेस्‍ड कंपनी हेटरो (Hetero) ने रेमडेसिवीर (Remdesivir) का जेनेरिक वर्जन कोविफोर (COVIFOR) के नाम से बनाया है। कंपनी ने 20,000 वायल की पहली खेप दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्‍यों में भेजी हैं जो कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हैं। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद, जहां ये कंपनी है, वहां भी दवा की पहली खेप यूज होगी। हेटरो के मुताबिक, कोविफोर का 100 मिलीग्राम का वायल 5,400 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने अगले तीन-चार हफ्तों में एक लाख वायल तैयार करने का टारगेट सेट किया है।

दवा की अगली खेप यहां भेजी जाएगी 
अभी यह इंजेक्‍शन हैदराबाद में कंपनी की फॉर्म्‍युलेशन फैसिलिटी में बन रहा है। दवा का ऐक्टिव फार्मास्‍यूटिकल इन्‍ग्रीडिएंट (API) विशाखापट्नम की यूनिट में बनाया जा रहा है। दवा की अगली खेप भोपाल, इंदौर, कोलकाता, पटना, लखनऊ, रांची, भुवनेश्‍वर, कोच्चि, विजयवाड़ा, गोवा और त्रिवेंद्रम भेजी जाएगी। फिलहाल यह दवा केवल अस्‍पतालों और सरकार के जरिए मिल रही है, मेडिकल स्‍टोर्स पर नहीं। 

Remdesivir का एक और वर्जन हो रहा तैयार 
दवा कंपनी सिप्‍ला (Cipla) ने रेमडेसिवीर बनाने वाली अमेरिकन कंपनी Gilead Sciences Inc के साथ लाइसेंसिंग एग्रीमेंट साइन किया है। सिप्‍ला भी यह दवा बनाएगी और बेचेगी। कंपनी का कहना है कि उसकी दवा 5,000 रुपये से कम में उपलब्‍ध होगी। भारत में ऐलोपैथिक दवाओं के रेगुलेटर, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने सिप्‍ला और हेटरो, दोनों को गंभीर कोविड-19 मरीजों पर रिस्‍ट्रक्‍टेड इमर्जेंसी यूज के लिए दवा बनाने और बेचने की परमिशन दी है। 




Favipiravir का जेनेरिक वर्जन भी मौजूद 
DGCI इससे पहले ऐंटीवायरल दवा फेविपिराविर (Favipiravir) का जेनेरिक वर्जन बनाने के लिए ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) को भी परमिशन दे चुका है। कंपनी फैबिफ्लू (FabiFlu) के नाम से यह दवा बनाती है। 34 टैबलेट की एक पूरी स्ट्रिप 3,500 रुपये में उपलब्‍ध होगी यानी एक टैबलेट करीब 103 रुपये की पड़ेगी। FabiFlu दवा को माइल्ड से मॉडरेट सिम्‍प्‍टम्‍स वाले मरीजों के इलाज में इस्‍तेमाल किया जाएगा। यह ड्रग अस्‍पतालों और प्रिस्क्रिप्‍शन पर मेडिकल स्‍टोर्स में मिलेगा। 




रेमडेसिवीर घटाती है रिकवरी में लगने वाला वक्‍त 
ट्रायल में रेमडेसिवीर के नतीजे अच्‍छे रहे थे। द न्‍यू इंग्‍लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (NEJM) के मुताबिक, कोविड-19 मरीजों के इलाज में Remdesivir का 10 दिन का कोर्स प्‍लेसीबो से कहीं ज्‍यादा असरदार साबित हुआ। दोनों तरीकों से इलाज के बाद रिकवरी में लगने वाला समय Remdesivir में कम था। रिसर्चर्स का सुझाव था कि यह दवा उन मरीजों पर इस्‍तेमाल हो सकती है जो कोविड-19 से पीड़‍ित हैं और जिन्‍हें सप्‍लीमेंटल ऑक्‍सीजन थेरपी की जरूरत है। 




V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv