Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 13/06/2020 :22:00
पतंजलि ने बना ली है कोरोना की दवा, 5 से 6 दिन में ठीक हो रहे हैं मरीज, पतंजलि ने किया दावा
 
पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने बताया है कि पतंजलि ने कोरोना वायरस की दवा बना ली है.

नई दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड) वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना (Covid 19) की दवा की खोज में दुनिया के कई वैज्ञानिक जुटे हुए हैं. कई वैज्ञानिक इस बात का दावा कर चुके हैं कि इस वायरस की दवा को तैयार होने में एक साल का वक्त लगेगा. वहीं, पतंजलि  आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस (Coronavirus) की दवा बना ली है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जैसे ही कोरोना महामारी ने दुनिया में दस्तक दी तभी पंतजलि आयुर्वेद ने एक वैज्ञानिकों की टीम को हायर किया और अपने संस्थान में हर विभाग को सिर्फ और सिर्फ कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा पर काम करने में लगा दिया. इस दवा का निर्माण करने के लिए सबसे पहले सिमुलेशन किया गया था और यौगिकों की पहचान की गई थी जो वायरस से लड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, हमने कई पॉजिटिव कोरोना रोगियों पर नैदानिक मामले का अध्ययन किया और हमें 100% अनुकूल परिणाम मिले हैं.



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv