दिल्ली में आज से शराब हुई सस्ती, दिल्ली सरकार की घोषणा के बाद देखिए- पूरी लिस्ट
दिल्ली सरकार के आदेश के बाबत कहा है कि शराब पर 70 फीसद कोरोना फीस को हटा दिया गया है
नई दिल्ली, (न्यूज़ ग्राउंड संवाददाता) आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कोरोना टैक्स हटा लेने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार से शराब सस्ती हो गई है। दिल्ली के एक्साइज डिपार्टमेंट ने दिल्ली सरकार के आदेश के बाबत कहा है कि शराब पर 70 फीसद कोरोना फीस को हटा दिया गया है।
इसी के साथ नए नियम के मुताबिक, कोरोना फीस खत्म करने के साथ आम आदमी पार्टी सरकार ने शराब पर वैट की दर 20 से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दी है। नए आदेश में दिल्ली सरकार ने 5 मई से शराब पर 70 फीसदी कोरोना फीस लगाई थी। यह एमआरपी पर यह कोरोना फीस लगाई गई थी। इसके चलते 1000 रुपये की शराब को बोतल 1700 रुपये की हो गई थी।शराब पर वैट 20 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया है, ये नई दरें 10 जून यानी बुधवार से प्रभावी हो गई हैं। आबकारी विभाग ने मंगलवार को ही उपराज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद देर शाम आदेश जारी किया। मई 2019 के मुकाबले मई 2020 में 58 फीसद कम शराब बिकी कोरोनो विशेष शुल्क से 209 करोड़ अतिरिक्त राजस्व मिला। नए नियम के मुताबिक, शराब की दुकानों का स्टॉक पूरी तरह जाचा जाएगा। दुकान को शपथ पत्र देना होगा कि लॉकडाउन व शारीरिक दूरी के सभी नियमों का पालन होगा तभी दुकानों को खोलने की इजाजत मिलेगी।