Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 06/06/2020 :22:00
वर्दी में टिक टॉक पर वीडियो बनाना पड़ा महंगा,एसएसपी ने किया लाइन हाजिर...
 

टिक टॉक पर वर्दी में डांस करते हुए गोला थाना के दो सिपाहियों का वीडियो वायरल होते ही एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। वीडियो के बारे में एक हफ्ता पहले ही थाना को पता चल गया था और वहीं पर उन्हें पहरा का दण्ड देकर मामला दबा दिया गया था मगर शनिवार को वीडियो वायरल होते ही अफसरों के सामने गुजरा तो उनपर गाज गिर गई। डांस करना और उसे पोस्ट करना कोई गुनाह नहीं है मगर अफसर इस बात पर खफा हुए कि उन्होंने बावर्दी यह हिमाकत क्यों की।


जिले के गोला थाना पर तैनात सिपाही विवेक कुमार थाने के हल्का नम्बर तीन और प्रदीप कुमार हल्का नम्बर चार में तैनात हैं। टिॅकटॉक पर वीडियो बनाना उनका शौक है। पर बा-वर्दी में वीडियो बनाकर जब उन्होंने इस शौक को पूरा करने की कोशिश की तो फंस गए। सेलिब्रेटी बनने के लिए उन्होंने वर्दी और डण्डा लेकर ठुमके लगाए और उसका वीडियो बनाकर टिक टॉक पर डाल दिया। पुलिस वालों का डांस लोगों को भा गया और उन्होंने उसे खूब वायरल करना शुरू कर दिया।


 

वीडियो वायरल होने पर दोनों खुश थे मगर जैसे ही थानेदार को भनक लगी, वह नाराज हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर उन्हें दण्ड भी दिया। बात खत्म हो गई थी पर हरियाणा के टिकटॉक स्टार द्वारा एक सरकारी कर्मचारी की पिटाई का वीडियो वायरल होने बाद सिपाहियों के डांस वाला वीडियो भी एक बार फिर चर्चा में आ गया और शनिवार को यह वीडियो अफसरों के सामने से गुजरा तो उनकी त्योरी चढ़ गई।



सिपाहियों के समर्थन में कई लोगों ने दलील दी कि डांस करना या वीडियो पोस्ट करना गुनाह नहीं है पर अफसरों ने इस तर्क को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वर्दी में ऐसा करना आपत्तिजनक व अनुशासनहीनता है। एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव का कहना है कि वर्दी में डांस करना बिल्कुल गलत है। वीडियो देखने के बाद एसपी साउथ ने एसएसपी डा. सुनील गुप्ता को जानकारी दी और उन्होंने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।

वर्दी में टिक टॉक पर वीडियो बनाना पड़ा महंगा,एसएसपी ने किया लाइन हाजिर !





V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv