Breaking News
बंगाल में 'कमल' का कमाल: ममता का 15 साल का राज खत्म, पहली बार भाजपा सरकार  |  गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: सिस्टम, सुरक्षा और जागरूकता पर बड़ा सवाल   |  AAP में बड़ी टूट से पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल, आम आदमी पार्टी के सात सांसद भाजपा में शामिल  |  बंगाल में 92% वोटिंग: 10% उछाल से किसे फायदा पश्चिम बंगाल चुनाव   |  नारी शक्ति विधेयक: प्रतिनिधित्व का अधिकार, लोकतंत्र की कसौटी  |  मुक्तेश्वर धाम में उमेद सिंह बिष्ट का कमाल: बुरांश, नींबू और मालटा से तैयार मॉकटेल बना रोजगार का नया मॉडल”  |  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के लिए एक सुनहरा अवसर  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना   |  सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने दोबारा नेता चुना  |  सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम शपथ ग्रहण 15 अप्रैल को होने जा रहा है  |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 12/05/2020 :15:16
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित , क्या हो सकता है लॉकडाउन 4 का ऐलान !
 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे और सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे. इस दौरान लॉकडाउन पर भी अहम ऐलान किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आज लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया जा सकता है. इस चरण लोगों में ज्यादा छूट जाएगी. साथ ही पीएम मोदी, मजदूरों के पलायन और लॉकडाउन एग्जिट प्लान के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं. इसके अलावा लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील भी की जाएगी.
कल हुई थी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक : वैसे लॉकडाउन के तीसरे चरण की मियाद 17 को पूरी हो रही है. कोरोना और लॉकडाउन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी. इस दौरान कई मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने की वकालत की थी.
सभी मुख्यमंत्रियों ने दिए थे सुझाव : इस बैठक की खास बात ये थी कि इसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने के लिए वक्त दिया गया था. सभी मुख्यमंत्रियों का बोलने का क्रम निर्धारित कर दिया गया. बैठक दो हिस्सों में आयोजित की गई. पहला दौर दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ. सबसे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अपनी बात रखी.
ममता ने लगाया था भेदभाव का आरोप : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का तीसरा नंबर था. उन्होंने केंद्र सरकार पर भेदभाव की राजनीति का आरोप लगाया। ममता बनर्जी का कहना था कि बंगाल को लिखी केंद्र की चिट्ठी पहले ही लीक हो जाती है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 12 मई से पैसेंजर ट्रेनों को चलाए जाने के फैसले का विरोध किया.
उद्धव ठाकरे ने की थी लॉकडाउन बढ़ाने की मांग : सीएम के चंद्रशेखर राव का कहना था कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बैंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगर कोरोना के रेड जोन और सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इन शहरों से ट्रेनों को चलाया गया तो वायरस तेजी से फैलेगा और संक्रमितों की संख्या में उछाल आएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने की मांग की.
पीएम मोदी ने की थी राज्यों की सराहना : इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की भूमिका की सराहना की था. उन्होंने कहा था कि हम लॉकडाउन कैसे लागू कर रहे हैं? इसमें सबकी भूमिका अहम है. हम प्रयास कर रहे हैं कि जो जहां है, वहीं रहे, लेकिन मनुष्य का मन है और हमें कुछ निर्णय बदलने भी पड़े हैं. राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है. पीएम मोदी ने कहा कि दो गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा.



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv