Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 15/03/2019 :10:55
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम
 


गुरुग्रामत्नआगामी लोकसभा चुनावों में युवा मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करने को लेकर आज द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा ब्रांड अंबेसडर लोकेश राजपूत ने युवाओं को वोट बनवाने व उसका प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवा मतदाताओं को वोट के महत्व के बारे में बताया और उनका आह्वाहन करते हुए कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें । उन्होंने कहा कि वे जाति, धर्म और क्षेत्रवाद की भावना से ऊपर उठकर मतदान करें। इस अवसर पर युवा मतदाताओं को ईवीएम मशीनों के माध्यम से वोट डालने की प्रक्रिया का डेमो भी करके दिखाया गया। जिला चुनाव कार्यालय से गए हुए अधिकारियों व कर्मचारियों ने युवाओं को ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर राजनीतिक शास्त्र विभाग से डॉ. मंजू अहलुवालिया ,डॉक्टर कंवर सिंह ,निशांत कल्याण सिंह ,सुमन कटारिया ,गौरव सिंह, कुसुमलता, कविता शेरावत तथा डॉ.राकेश डबास उपस्थित थे।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv