गोरखपुर: गाड़ी न मिलने पर निकाह के बाद हुआ जमकर हंगामा
Total views 614
भटहट, गोरखपुर (न्यूज़ ग्राउंड) मैनुद्दीन अली :- गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी के फ़क़ीर टोला में बुधवार को शादी में बाइक नहीं मिलने पर बारातियों एवं घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष के चार लोगों को चोटें आई है। सूचना पाकर मौके पर डायल हंड्रेड के साथ ही गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुँच गयी। मारपीट के बाद बाराती भाग कर थाने पहुंच गए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को पुलिस थाने पहुंचा दी है।
थाना क्षेत्र के पिपरी के फ़क़ीर टोला निवासी अब्बास अली की लड़की की शादी के लिए संतकबीर नगर जनपद के थाना दुधारे के ग्राम मोहम्मद गढ़ पाचवां निवासी शफी मुहम्मद के पुत्र इजहार की बारात आयी थी। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया। बारातियों के नाश्ता व खाना खा लेने के बाद निकाह हुआ। निकाह के बाद छोहारा (प्रसाद) बांटने के दौरान लड़का पक्ष से बाइक की मांग होने लगी। इसके बाद लड़की वालों ने जेवर नहीं लाये जाने पर आपत्ति जता दी। इस बात को लेकर दूल्हे के भाई इरशाद ने लड़की के पिता को पिटने लगा।
लड़की के पिता को पीटते देख दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान लड़की पक्ष के मुबारक अली, इरशाद, तबारक, अब्बास अली तथा दूल्हे के पिता शफी मुहम्मद को चोटें आई है। मारपीट की सूचना किसी ने डायल हंड्रेड पर दे दी। सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँच गयी। उधर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस को दूल्हे को बंधक बनाए जाने की जानकारी हुयी तो उसे मुक्त कराते हुए अपने साथ थाने ले गयी।
दूल्हा इजहार का कहना है कि मारपीट क्यों हुयी उसे कोई जानकारी नहीं है। भटहट चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं दारोगा सदानंद सिन्हा का कहना है कि लड़की पक्ष के लोगों को भी थाने लाया गया है। वहीं गुलरिहा थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी हुयी है। दोनों पक्ष थाने पर पहुंचा है। मामले की जाँच करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।